फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: bride refused to go with him, and the groom wept bitterly at the police station

Farrukhabad: दुल्हन ने साथ जाने से किया इन्कार, थाने में फफक कर रोया दूल्हा

Sat, 22 Nov 2025 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Nov 2025 08:28 PM IST
सार

Farrukhabad News: कूल्हे में चोट होने से चारपाई पर दूल्हा नहीं बैठ पाया तो दोनों पक्षों में तनातनी हुई। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Farrukhabad: bride refused to go with him, and the groom wept bitterly at the police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बैंडबाजे के साथ बरात चढ़ी, भांवरें भी पड़ीं, लेकिन कलेवा के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इससे खुशी के माहौल में मायूसी छा गई। मामला थाने तक पहुंचा। थाने में दूल्हा रोता रहा, लेकिन दुल्हन जाने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज के एक मोहल्ले निवासी युवती के यहां जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के एक गांव से शुक्रवार को बरात आई थी। बैंडबाजे के साथ द्वारचार हुआ। स्टेज पर दुल्हन व दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला डाली। शनिवार तड़के भांवरें भी पड़ीं। मगर कलेवा के दौरान दिव्यांग दूल्हा चारपाई पर न बैठकर कुर्सी पर बैठ गया। दुल्हन की मामी ने चारपाई पर बैठने की जिद की, लेकिन दूल्हा नहीं बैठा।
विज्ञापन


दूल्हे के पिता ने बताया कि पुत्र के कूल्हे में चोट लगी है। इस वजह से वह चारपाई पर नहीं बैठ पाएगा। इसी बात को लेकर दुल्हन और दूल्हे पक्ष में तनातनी हो गई। गेस्ट हाउस से कन्या पक्ष सारा सामान लेकर अपने घर चला गया। परिजनों के साथ ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इससे दोनों पक्ष थाने पहुंचे। काफी समझाने पर भी दुल्हन साथ जाने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान दूल्हा रोता रहा। समझौते के बाद कन्या पक्ष ने वर पक्ष का जेवर वापस कर दिया। इसके बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गया। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया, इससे कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed