{"_id":"6a0f1476dbc6fcfd150c76c5","slug":"farrukhabad-brawl-and-stone-pelting-on-shikohabad-kasganj-passenger-train-report-filed-with-mainpuri-grp-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में मारपीट, पथराव में मैनपुरी जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में मारपीट, पथराव में मैनपुरी जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज
Thu, 21 May 2026 07:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 21 May 2026 07:55 PM IST
सार
ट्रेन में मौजूद स्कोर्ट के सिपाही वीरेंद्र की तहरीर पर कार्रवाई हुई। ऊगरपुर हाल्ट से विवाद शुरू और श्रीमद् द्वारिकापुरी में भीड़ ने पत्थर फेंके।
विज्ञापन
शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर पर पथराव करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार शाम शिकोहाबाद से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन पर यात्रियों में मारपीट, पथराव की घटना में स्कॉर्ट के सिपाही की तहरीर पर मैनपुरी जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें ऊगरपुर स्टेशन से विवाद शुरू होकर श्रीमद् द्वारिकापुरी स्टेशन पर नीचे खड़ी भीड़ की ओर से पत्थर फेंकने की बात कही गई है। जीआरपी ने पथराव करने वालों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन में मैनपुरी जीआरपी थाने के सिपाही आगरा के थाना चौकी के गांव नगला बिंदु निवासी सिपाही यशपाल ने लिखाई प्राथमिकी में कहा कि ड्यूटी के समय पता चला कि चार नंबर बोगी में दो यात्रियों में विवाद हो रहा है। एक-दूसरे कोच में जाना संभव नहीं था, लिहाजा ट्रेन श्रीमद् द्वारिकापुरी हाल्ट पर खड़ी हुई, तो चार-पांच लोग एक यात्री को नीचे खींच रहे थे।
विज्ञापन
दोनों पक्षों को समझाया, तो वह नहीं माने। ट्रेन चलने वाली थी, तभी आरोपी यात्री को नीचे खींचने में सफल हो गए। ट्रेन पर चढ़े, तो नीचे खड़े नौ-दस लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर खिड़कियां बंद कर लीं। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। मैनपुरी जीआरपी थानाध्यक्ष सोनू शर्मा ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही मारपीट और पथराव करने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी।