फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: body of absconding father was found hanging

फर्रूखाबाद: मनपसंद शादी करने की जिद पर अड़ी बेटी की हत्या कर फरार हुए पिता का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 13 Jul 2021 12:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 13 Jul 2021 12:58 PM IST
सार

फर्रुखाबाद के लहरा रजा कुलीपुर गांव में तय शादी करने से इनकार करने पर इकलौती बेटी की पिता ने हत्या कर दी थी। युवती अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी।

विज्ञापन
Farrukhabad: body of absconding father was found hanging
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा में सोमवार को मनपसंद शादी की जिद पर अड़ी बेटी की हत्या कर फरार हुए पिता विनोद ने मंगलवार सुबह गांव के पास आम के बाग में फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने हत्यारोपी पिता का शव पेड़ पर लटका देखा तो भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली के गांव लहरा रजा कुलीपुर में तय शादी करने से इनकार करने पर इकलौती बेटी की पिता ने हत्या कर दी थी। युवती अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर मृतका के पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्यारोपी पिता घर से भाग गया था। 
विज्ञापन


 

गांव निवासी शिवांगी (20) का सोमवार सुबह पिता विनोद कुमार जाटव से विवाद हुआ था। बेटी ने सूचना पुलिस को दी थी। समझौता कराने के बाद पुलिस वापस चली आई थी। इसके कुछ देर बाद पिता ने इकलौती पुत्री शिवांगी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और भाग गया था। पुलिस ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की थी। घर के बाहरी कमरे में युवती का शव पड़ा था।

पास ही गैस चूल्हे के पास सब्जी फैली पड़ी थी। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि युवती अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी। पिता ने हाल ही में फर्रुखाबाद क्षेत्र के गांव चांदपुर में उसकी शादी तय कर दी थी। युवती वहां शादी नहीं करना चाहती थी।

इस पर पिता से विवाद होता रहता था। इसी वजह से सुबह भी विवाद हुआ था। एएसपी अजय प्रताप ने घटना स्थल का जायजा लिया। युवती के तीन भाइयों में दो दिल्ली में मजदूरी करते हैं। सबसे छोटा भाई रिश्तेदारी में रहता है। मां की कई वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed