{"_id":"699ac4348590a7c4db0a6c3e","slug":"farrukhabad-baraatis-were-served-alcohol-mixed-with-raita-a-fierce-fight-and-stone-pelting-took-place-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: बरातियों को परोस दिया शराब मिला रायता, जमकर हुई मारपीट और चले पत्थर, दूल्हे को थाने में बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: बरातियों को परोस दिया शराब मिला रायता, जमकर हुई मारपीट और चले पत्थर, दूल्हे को थाने में बैठाया
Sun, 22 Feb 2026 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:24 PM IST
सार
Farrukhaabd News: रम्पुरा गांव में शराब मिला रायता परोसने के विरोध पर ग्रामीणों ने बरात पर पथराव कर दिया, जिससे गाड़ियों में तोड़फोड़ और भगदड़ मच गई। पुलिस के हस्तक्षेप और समझौते के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शादी की रस्में पूरी कराई गईं और सुबह विदाई हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा में जहानगंज के गांव राजेपुर टप्पामंडल के मजरा नगला रूप से योगेश राजपूत की बरात आई थी। रात में द्वारचार होने के बाद बराती भोजन कर रहे थे। तभी कुछ युवकों ने बरातियों को शराब मिला हुआ रायता परोस दिया। इसका विरोध करने पर विवाद होने के बाद मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
मामला तूल पकड़ने पर गांव के लोगों ने बरात पर पथराव कर दिया। इससे बरात में भगदड़ मच गई। कई कारों के शीशे टूट गए। कुछ घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को थाने ले आई। रात करीब ढाई बजे दोनों पक्षों में समझौता हुआ। पुलिस मौजूदगी में भांवरे डलवाई गईं। इसके बाद सुबह जल्द ही पुलिस के सामने ही विदाई हुई।
विज्ञापन