फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad ARTO offers resignation

फर्रुखाबाद: एआरटीओ ने की इस्तीफे की पेशकश, राज्यपाल को संबोधित पत्र व्हाट्सएप से अफसरों तक भेजा

Mon, 09 Sep 2019 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Sep 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad ARTO offers resignation
एआरटीओ सुधेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला
वकीलों से विवाद से सुर्खियों में आने पर फर्रुखाबाद से हटाकर लखनऊ परिवहन मुख्यालय से संबद्ध किए गए एआरटीओ सुधेश तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की है। राज्यपाल को संबोधित इस आशय का पत्र रविवार रात अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फोन पर बातचीत में उन्होंने पत्र को सही बताते हुए कहा कि मेल और व्हाट्सएप के जरिये अफसरों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन


पत्र में लिखा है, स्वास्थ्य संबंधी कारणों से असहाय हूं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद से तत्काल त्यागपत्र देता हूं। मैं अपनी व्यथा निम्न लिखित सूत्र में लेखबद्ध करता हूं। आगे लिखा है, मैं जगत को जीत लेता यदि अपनों से पराजित न होता। मुझे विश्वास है कि महामहिम महोदया त्यागपत्र स्वीकार कर अनुगृहीत करेंगी। 
विज्ञापन


एआरटीओ ने आला अफसरों के साथ-साथ इसकी प्रति जिला बार के पदाधिकारियों को भी दी है। बता दें कि वकीलों ने एआरटीओ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। पकड़ी गई गाड़ी छोड़ने को लेकर सौदेबाजी का आडियो भी वायरल करते हुए शिकायतें की थीं। इस बीच एआरटीओ की ओर से जिला प्रशासन के खिलाफ लिखे कई पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को प्रमुख सचिव को संबोधित एआटीओ की ओर से लिखी एक चिट्ठी भी वायरल हुई। इसके कुछ घंटे बाद ही प्रमुख सचिव अरविंद कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि एआरटीओ सुधेश तिवारी के खिलाफ अवैध वसूली व भ्रष्टाचार की शिकायतें हुईं थीं। इनमें प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाए जाने पर उन्हें परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ से संबद्ध किया जाता है। बागपत के एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह को जिले में तैनाती की जानकारी एक और संदेश से दी गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed