फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Accident, Two friends riding bike died in collision with tractor, both were returning after seeing

Farrukhabad Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, मेला देखकर लौट रहे थे दोनों, मातम

Fri, 09 Feb 2024 09:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Feb 2024 09:08 PM IST
सार

Farrukhabad News: रामनगरिया मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों जयपुर में कैटरिंग का काम करते थे। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी है।

विज्ञापन
Farrukhabad Accident, Two friends riding bike died in collision with tractor, both were returning after seeing
Farrukhabad Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर कस्बे में रामनगरिया मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे दोस्तों की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक दोस्त बदायूं के उसावा जिले का निवासी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

अमृतपुर थाने के गांव गूजरपुर पमारान निवासी रवि राजपूत (25) जयपुर में कैटरिंग का काम करता है। वह बदायूं के उसावां थाने के गांव अकबरपुर निवासी साथ काम करने वाले दोस्त संजीव यादव (26) के साथ शुक्रवार को रामनगरिया मेला देखने आया था। दोनों शाम के वक्त गूजरपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक जब हरसिंहपुर के सामने पहुंची, तो तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से रवि के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस की सूचना पर पहुंचे रवि के परिजनों में कोहराम मच गया। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। रामबरन, सुजीत नगपाल, गोविंद हैं। मां रामप्यारी और पिता शीशराम का रो-रो कर बुरा हाल है। उसका डेढ़ साल पहले प्रीती के साथ विवाह हुआ था। पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है। पुलिस ने संजीव के परिजनों को भी सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed