Farrukhabad Accident: रोलर से कार की भिड़ंत, मां-बेटे की मौत, हादसे से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में रोलर से कार की जबरदस्त टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सैफई रेफर किया गया है। हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। पट्टे पर जमीन व आर्थिक मदद के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खुला।
जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव बंथल शाहपुर निवासी किसान नयाब (40) सुबह करीब 10:45 बजे कार ने पत्नी यासमीन (37), पुत्र कैस (12) के साथ गांव बेहटा स्थित सुसराल जा रहे थे। गांव रयपुरा के सामने निर्माणाधीन बहोरिकपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर चल रहे रोलर से कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। कार के परखचे उड़ गए।
यासमीन व कैस की मौके पर ही मौत हो गई। नयाब गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कमालगंज से सैफई रेफर कर दिया गया। चालक रोलर लेकर भाग निकला। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने पीछा किया तो चालक रोलर छोड़कर भाग निकला।
सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग कर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ बड़े वाहन फंस गए। छोटे वाहन इधर-उधर से होकर निकलते रहे। जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर संजय सिंह व सीओ राजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने परिजनों को पांच बीघा जमीन व आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। तब करीब दो घंटे बाद जाम खुला। कैस कक्षा पांच का छात्र था। जानकारी मिलने पर यासमीन के पिता सलीम व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। यासमीन के भाई सलमान हुसैन ने रोलर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। यासमीन की बेटी इलमा व बेटे बिलाल, सैफ हैं।