फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Accident due to bursting of firecrackers on a moving bike two students died one injured

Farrukhabad: चलती बाइक पर पटाखा चलाने से हादसा, दो छात्रों की मौत…एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 17 Oct 2025 03:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Oct 2025 03:56 PM IST
सार

Farrukhabad News: कायमगंज में चलती बाइक पर पटाखा चलाने के दौरान बाइक फिसलने से हुए भीषण हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र घायल है। दोनों मृतक चचेरे भाई थे और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Farrukhabad Accident due to bursting of firecrackers on a moving bike two students died one injured
मृतक ध्रूव और प्रयाग, अस्पताल में भर्ती घायल दीपांशू - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कस्बे के सीपी तिराहे के पास शुक्रवार को पटाखा चलाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तीन छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर सड़क पर दैमार पटाखे चला रहे थे। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी कायमगंज पहुंचाया, जहां मेरापुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर परौली निवासी ध्रुव तिवारी और प्रयाग तिवारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपांशु यादव, निवासी दलेलगंज थाना शमसाबाद घायल हैं। हादसे की सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तीनों छात्र सीपी स्कूल में पढ़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed