फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: A man gave false information to the police about the murder of his wife

Farrukhabad: थाने पहुंचा सफाई कर्मी, बोला- मैंने पत्नी की हत्या कर दी, शर्ट पर लगा खून दिखाया, फिर हुआ ये सब

Thu, 29 Jun 2023 07:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Jun 2023 07:19 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सफाई कर्मी ने थाने पहुंचकर पुलिस को पत्नी की हत्या की सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी पत्नी सही सलामत मिली।

विज्ञापन
Farrukhabad: A man gave false information to the police about the murder of his wife
विनोद कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज में शराब के नशे में थाने पहुंचे सफाई कर्मी ने पत्नी की हत्या की सूचना देकर शर्ट पर लगा खून दिखाया। पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में थानाध्यक्ष फोर्स के साथ सफाई कर्मी के घर पहुंचे। वहां पत्नी सही सलामत मिली। पुलिस ने सफाई कर्मी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला नया गनीपुर निवासी विनोद कुमार नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी है। गुरुवार को नशे में विनोद कुमार थाने पहुंचा। उसकी शर्ट पर खून लगा था। उसने एसओ जेपी शर्मा को बताया कि पत्नी की हत्या कर दी है। सफाई कर्मी की बात सुनकर एसओ के होश उड़ गए। उन्होंने सफाई कर्मी को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया। वह फोर्स के साथ उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने सफाई कर्मी का दरवाजा खुलवाया। पत्नी को सही सलामत पाकर राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा थाने पहुंचे। सफाई कर्मचारी को झूठी सूचना देने पर फटकार लगाई। एसओ ने बताया कि सफाई कर्मी शराब के नशे में थाने आया, और पत्नी की हत्या करने की सूचना देकर हड़कंप मचा दिया। जांच में मामला झूठा पाया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed