फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: 65 people including the groom fell ill after eating barfi

Farrukhabad: बर्फी खाने के बाद दूल्हा सहित 65 लोग बीमार, उल्टी-दस्त की हुई शिकायत, मचा हड़कंप

Tue, 21 Jun 2022 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Jun 2022 08:21 PM IST
सार

एक शादी में बरातियों ने खाना खाया। खाने में बर्फी भी थी। जयमाल कार्यक्रम के दौरान बरातियों की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी के साथ दस्त होने लगे। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Farrukhabad: 65 people including the groom fell ill after eating barfi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल कस्बा से सटे गांव सूरजपुर में सोमवार रात विषाक्त बर्फी खाने से दूल्हा सहित 50 बराती व 15 घराती बीमार हो गए। कुछ ही देर में इतने लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने से हड़कंप मच गया। शादी के रंग में भंग पड़ गया। रात में निजी डॉक्टर बुलाकर गांव में ही बीमार लोगों का उपचार किया गया।
विज्ञापन


अफरातफरी के बीच ज्यादातर बराती रात में ही घर लौट गए। गांव सूरजपुर निवासी रामसेवक की पुत्री रेखा की शादी जिला एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव वीरपुर निवासी राहुल से तय हुई थी। सोमवार रात को बरात आई। रात करीब एक बजे बरातियों ने खाना खाया। खाने में बर्फी भी थी।
विज्ञापन


जयमाल कार्यक्रम के दौरान बरातियों की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी के साथ दस्त होने लगे। दूल्हे राहुल, उसके पिता फल्बी, भाई सोनू, विकास व रिश्तेदारों की भी हालत बिगड़ गई। अंकित, महेंद्र, सचिन, जितेंद्र, रामऔतार, खेतल, राजवीर सहित 50 बराती बीमार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन के ताऊ रामशरन, चाचा परवेंद्र, राहुल, बहन विनीता, तोताराम, ऋतिक, अरविंद, पार्वती, शिवम सहित 15 लोग बीमार हो गए। इससे बरातियों व दुल्हन पक्ष के लोगों में अफरातफरी मच गई। आशंका व्यक्त की गई कि किसी शरारती ने बर्फी में जमालगोटा डाल दिया। इससे बर्फी, अन्य मिठाई व सब्जी को घर वालों ने फेंक दिया। रात करीब तीन बजे गांव में निजी डॉक्टर बुलाकर बरातियों व घरातियों का उपचार कराया गया। इसके बाद दूल्हे व उसके रिश्तेदारों को छोड़कर ज्यादातर बराती रात में ही घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed