{"_id":"5eb028e9c6eaf96fef1a88d7","slug":"farrukhabad-15-teachers-who-got-jobs-with-fake-degrees-have-transfer-in-other-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री से नौकरी पाए 15 शिक्षक ले चुके ट्रांसफर, संबंधित बीएसए को कार्रवाई के लिए भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री से नौकरी पाए 15 शिक्षक ले चुके ट्रांसफर, संबंधित बीएसए को कार्रवाई के लिए भेजा पत्र
Mon, 04 May 2020 09:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी कर रहे 15 शिक्षक अंतरजनपदीय तबादला करा चुके हैं। बीएसए लाल जी यादव ने जिन जिलों में शिक्षक तैनात हैं, वहां के बीएसए को कार्रवाई के लिए उनके नाम पते की सूची भेजी है।
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वर्ष 2004-05 की फर्जी बीएड डिग्री से कई युवक व युवतियों ने शिक्षक की नौकरी पाई थी। इस मामले की जांच हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी कर रही है। जिले में 51 शिक्षक फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले निकले थे।

इसके अलवा 15 शिक्षक नौकरी पाने के बाद दूसरे जनपदों में तबादला करा ले गए थे। वर्ष 2019 में तत्कालीन बीएसए ने 51 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था। इसके खिलाफ अभ्यर्थी उच्च न्यायालय से स्टे ले आए थे।
इस कारण इन सभी को दोबारा तैनात कर दिया गया। इनका वेतन रोका गया है। अभी भी एसआईटी की जांच चल रही है। जिन 15 शिक्षकों ने फर्जी बीएड डिग्री से जिले में नौकरी पाई थी उसमें से दो शिक्षक अलीगढ़, एक कानपुर देहात, दो शिक्षक कासगंज, तीन शिक्षक कन्नौज, तीन शिक्षक मैनपुरी और एक शिक्षक एटा तबादले पर चले गए थे।
बीएसए लालजी यादव ने इन सभी के खिलाफ शासन से आए आदेश के अनुसार कार्रवाई करने के लिए संबंधित जिले के बीएसए को पत्र भेजा है।