{"_id":"6a0f6d3542942887bb034b40","slug":"farmers-told-their-problems-in-the-monthly-panchayat-of-bhakiyu-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-143051-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों ने बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों ने बताईं समस्याएं
Fri, 22 May 2026 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 22 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती मुख्यालय में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत हुई। जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित इस पंचायत में जिले भर से किसान पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को विस्तार से रखा। इसके बाद समस्या निस्तारण के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
प्रधान हुकुम सिंह ने भीषण गर्मी के मद्देनजर 18 घंटे बिना कटौती के बिजली आपूर्ति की मांग की। उन्होंने तालाबों में पानी भरवाने, नहरों में पानी छोड़ने और बंद राजकीय नलकूपों को चालू कराने को कहा। गांवों में नालियों की सफाई और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु दवा छिड़काव की भी मांग की गई। जिला प्रवक्ता कृपाल सिंह ने डब्बू झाबर बरसाती नाला की सफाई न होने से बाढ़ की आशंका जताई। बाबू बुंदेला ने चकबंदी विभाग पर मौजा गिरदौ में किसानों से गड़बड़ी कर पैसे वसूलने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष ताहर सिंह ने तनकू मोतीलाल को 2023 में घर गिरने के बाद भी आवास न मिलने का मुद्दा उठाया, जबकि उन्हें केवल 3200 रुपये मिले थे। जिला सचिव बउवन बाबा ने आर्य नगर सेकंड फतेहपुर रोशनाई में चोक नालियों की सफाई की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह यादव ने जिले में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। यहां महासचिव घनश्याम सिंह, प्रवक्ता कृपाल सिंह और युवा जिला अध्यक्ष आदित्य चंदेल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।