फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान नहीं, लेकिन 'जीभ' ने उलझाया

Wed, 16 Nov 2016 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
farmers suspicious death at auraiya
ट्यूबवेल के कमरे के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
औरैया में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। इस पर परिजनों का कहना है कि यह हत्या का मामला है जबकि पुलिस इसे दबाने की कोशिश कर रही है।

 

किसान की मौत पर पूरे गांव में मचा कोहराम

farmers suspicious death at auraiya
पुलिस के आने का इंतजार करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में खेतों पर लगे ट्यूबवेल के कमरे में बाबूसिंह(65) पुत्र हरनाथ सिंह संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पाया मृतक की जुबान बाहर निकली हुई है। हालांकि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए।  

 

दो-ढाई बजे खेतों में पानी देने के लिए पहुंचा था किसान

farmers suspicious death at auraiya
मृत किसान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया बाबूसिंह मंगलवार देर रात तकरीबन दो-ढाई बजे खेतों में पानी देने के लिए ट्यूबवेल चलाने आए थे। खेत में ज्यादा पानी भर जाने पर जब लोगों ने ट्यूबवेल रूम में जाकर देखा तो बाबूसिंह जमीन पर मृत पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौक पर पहुंचकर पुलिस  ने जांच की और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की मौत का दर्द बंया करते चेहरे

farmers suspicious death at auraiya
रोत-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बाबू सिंह के परिवार का कहना है कि जब उनका बेटा सोमवीर दिल्ली से घर आ जाएगा तो वे कोई कार्रवाई करेंगे। बाबूसिंह के दो बेटे हैं। एक हरिशचंद जो गांव में ही खेती बाड़ी देखता है व दूसरा सोमवीर दिल्ली में आईटीबीपी में तैनात है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed