फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers suicide case, Warning to write letters to CM with blood, police demands two days

किसान की खुदकुशी का मामला: सीएम को खून से पत्र लिखने की चेतावनी, पुलिस ने दो दिन की मांगी मोहलत

Sat, 16 Sep 2023 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Sep 2023 11:48 AM IST
सार

Farmer Suicide Case: एसीपी ने परिवार को बताया कि डीजीपी के भी निर्देश हैं कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। एसीपी ने उन्हें बताया कि पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेज दी है। इससे रजिस्ट्री और दाखिल खारिज निरस्त हो सकेगी।

विज्ञापन
Farmers suicide case, Warning to write letters to CM with blood, police demands two days
kanpur farmer suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक सप्ताह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार ने गुरुवार को न्याय संघर्ष समिति के साथ सत्याग्रह किया था। मृतक की पत्नी बिटान, बेटी रूबी व काजल ने सीएम योगी को खून से पत्र लिखने की चेतावनी दी थी। 48 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। परिवार के अल्टीमेटम के 24 घंटे बाद एसीपी अमरनाथ यादव किसान के घर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी दी।

विज्ञापन

साथ ही, कहा कि सभी आरोपियों के परिजनों, सगे संबंधियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें लगी हैं।  रविवार दोपहर तक का समय मांगा है। न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि शनिवार को सुबह 11:30 बजे डीएम कार्यालय पहुंचकर आरोपियों द्वारा कराई गई दाखिल खारिज को निरस्त कराने व परिवार को मुआवजे की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

डीजीपी ने लिया संज्ञान, डीएम को भेजी रिपोर्ट
एसीपी ने परिवार को बताया कि डीजीपी के भी निर्देश हैं कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। एसीपी ने उन्हें बताया कि पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेज दी है। इससे रजिस्ट्री और दाखिल खारिज निरस्त हो सकेगी। बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें उत्तराखंड, दिल्ली, मैनपुरी, इटावा, मध्य्प्रदेश, आगरा समेत अन्य जगहों के लिए रवाना की गई हैं।

साले, ड्राइवर व अधिवक्ता के नाम कराया था 25 लाख का एग्रीमेंट
मृतक किसान बाबू सिंह की पत्नी बिटान ने पुलिस को कुछ दस्तावेज सौंपे हैं। पुलिस ने जब दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि डॉ. प्रियरंजन ने किसान बाबू सिंह से 25 लाख रुपये में जमीन का एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट डॉ. प्रियरंजन ने अपने साले राजन, ड्राइवर बबलू व अधिवक्ता अशोक गुप्ता के नाम से करवाया था। इसके बाद बिना किसान को खबर लगे यह जमीन राहुल जैन को बेच दी गई थी। रजिस्ट्री में गवाह के रूप में बबलू और राजन के नाम दर्ज हैं।

विज्ञापन

हस्ताक्षर मिलान के लिए एफएसएल भेजा गया सुसाइड नोट
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए किसान के खुदकुशी करने से पहले लिखे गए सुसाइड नोट को पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल भेजा है। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि सुसाइड नोट में किए गए किसान के हस्ताक्षर का मिलान कराने के लिए पत्र को और किसान की हैंड राइटिंग में लिखे अन्य कागजातों को मिलान के लिए लैब भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed