फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers riot accusing secretary of arbitrariness

Kanpur News: किसानों ने सचिव पर मनमानी का आरोप लगाकर किया हंगामा

Thu, 16 Oct 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers riot accusing secretary of arbitrariness
निवाड़ीकला। ग्रामीण क्षेत्र में खाद की किल्लत है। कई समितियों पर खाद के लिए किसान सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं लेकिन शाम होते-होते उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि खाद खत्म हो गई है। या फिर उनके पास जरूरी कागजात नहीं है। गुरुवार को क्षेत्र के अहेरीपुर समिति पर सुबह से ही किसानों का जमावड़ा लग गया। किसानाें ने हंगामा करते हुए सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया। इसके बाद एआर कॉपरेटिव ने समिति पर बैठकर खाद का वितरण करवाया।
विज्ञापन

निवाड़ीकला सहकारी समिति का संचालन कस्बा अहेरीपुर में किया जा रहा है। बुधवार शाम को समिति पर डीएपी आ गई थी। गुरुवार को सुबह सात बजे से ही किसानों ने केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिया था। सचिव की ओर से कागजों के हिसाब से खाद वितरण करने की बात कही गई। इस बीच इंद्रावखी, निवाड़ीकला, टढ़वा स्माइलपुर सहित आसपास के कई गांवों के किसानों ने पहुंचकर खाद लेने का प्रयास किया। इस बीच कई किसान आपस में ही झड़प करने लगे, इससे समिति पर हंगामा की स्थिति बन गई। इस बीच किसानों ने एआर कॉपरेटिव कमलेश वर्मा से सचिव की शिकायत की और कहा कि समिति पर मनमानी से खाद का वितरण किया जा रहा है। इस पर एआर कॉपरेटिव ने समिति पर पहुंचकर अपने सामने खाद का वितरण करवाया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले समिति के सदस्यों को खाद दी जा रही है। वहीं, इसके बाद फार्मर रजिस्ट्री करवाने वाले किसानों को खाद मिलेगी। प्रयास यही किया जा रहा है कि सभी समितियों पर किसानों को खाद मिले, इसके लिए हरदिन कई समितियों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed