फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers' problems were discussed in the monthly meeting of BKU.

Kanpur News: भाकियू की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Thu, 16 Oct 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers' problems were discussed in the monthly meeting of BKU.
डेरापुर। तहसील परिसर के बाहर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक की। इसमें किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने किसानों की रक्षा के लिए संगठन की मजबूती पर जोर दिया बाद में समस्याओं से संबंधित सात सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह यादव ने कहा की वर्तमान समय में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति चार या पांच घंटे ही की जा रही है। इससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। विद्युत आपूर्ति कम से कम 18 घंटे की जाए। ब्लॉक के किसानों को खाद बीज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ब्लॉक की बंद पड़ी सरगांव खुर्द, बड़ागांव, सरकौड़ा, मुर्रा सहकारी समितियों को चालू कराया जाए। शेरपुर गांव में खलिहान की गाटा संख्या 218 व सरकारी तालाब गाटा संख्या 336 (ख) पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन्हें संरक्षित कराया जाए।
विज्ञापन

कटेही गांव के कोरिन पुरवा से बिजहरा तक का संपर्क मार्ग ठीक कराया जाए। रुकी हुई विधवा पेंशन को जांच कराने के बाद चालू कराया जाए। कार्यकर्ताओं ने बैठक में चर्चा के बाद सात सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार विवेक सिंह को देते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। मासिक बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद सलीम मंसूरी ने की। बैठक में राम बाबू, रामौतार, रूप लाल, मीरा देवी, इंद्र बाबू, तहसील अध्यक्ष कुलदीप कुमार, मोहन, राम बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed