फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers' Panchayat submitted memorandum demanding compensation for crop loss

Kanpur News: किसान पंचायत में फसल नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Fri, 10 Apr 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Panchayat submitted memorandum demanding compensation for crop loss
पुखरायां। बेमौसम बारिश से किसानों की फसल खराब हुई है। किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा सरकार जल्दी मुहैया कराए। ये बातें भोगनीपुर तहसील परिसर में आयोजित किसान पंचायत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कही। इसके बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भोगनीपुर तहसील परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष तुलसीराम कबीर की अध्यक्षता में मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की समस्या को लेकर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष रशीद अहमद आजाद ने कहा कि वर्तमान में किसानों के सामने विषम परिस्थितियां हैं। जिसमें सरकार की सहयोग की आवश्यकता है। गांवों में राशन की दुकानों में प्रत्येक राशन कार्ड धारक को एक किलो राशन कटौती कर दिया जा रहा है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सेल्हूपुर गांव में पेयजल पानी की टंकी का निर्माण कार्य रुका है। जिसे शीघ्र पूर्ण कराया जाए। मवेशियों को पानी पीने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों में पानी भरवाया जाए। नगवा से भोगनीपुर तक बिना नंबर ट्रैक्टर ओवर लोडिंग करके बालू ढो रहे हैं। जिससे खतरे की आशंका बनी रहती है। जिनपर जांच कर कार्रवाई की जाए। इन सब मांगों को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी को सौंपा। इस दौरान कैलाशनाथ दिवाकर, मुकुंद कुमार, अजय कुमार, लालाराम, जगत सिंह, गया प्रसाद सहित महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed