Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers caught 25 stray cattle and locked them in the Panchayat house.

Kanpur News: नो-पार्किंग में खड़े हो रहे वाहन, हादसों का रहता खतरा

Sun, 01 Nov 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers caught 25 stray cattle and locked them in the Panchayat house.
कानपुर देहात। हाईवे पर सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहन हादसों का कारण बनते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार इससे अनजान बने रहते हैं। एनएचएआई ने आपात स्थिति में वाहनों को रुकने के लिए रोड हैचिंग बना रखी है। वाहन चालकों ने इसे पार्किंग जोन बना लिया और ऑटो खड़ा कर सवारी बैठा रहे हैं। वहीं नो-पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार इन सब से अनजान बने रहते हैं।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, आने वाले दिनों में कोहरा भी पड़ेगा। ऐसे में सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहन हादसों का कारण बन सकते हैं। परिवहन विभाग व यातायात पुलिस इन पर कार्रवाई किए जाने का दावा जरूर करती है, लेकिन इसका असर सड़क पर नहीं नजर आ रहा है। शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की, तो जगह-जगह सड़क किनारे भारी व हल्के वाहन खड़े नजर आए। खासकर रनियां में औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से माल भरने व उतारने के लिए आने वाले वाहन सर्विस रोड पर खड़े मिले। कुछ यही स्थिति होटल व ढाबों के बाहर नजर आई। यहां चाय की चुस्की लेने के लिए रुकने वाले लोग वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहनों से दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

....................
रनियां। समय सुबह 10:30 बजे
कानपुर-इटावा हाईवे पर रनियां और मैथा मोड़ के पास एनएचएआई ने रोड हैचिंग पट्टी बना रखी है। यहां पहुंचने पर चालक वाहन को आड़ा-तिरछा खड़ा कर बीच सड़क पर ही सवारियां बैठाते नजर आए। हाईवे होने की वजह से दिनभर भारी वाहनों का निकलना होता है। ऐसे में जाम लगने की स्थिति में यहां से गुजरने वाले राहगीरों को मजबूरन हाईवे से होकर निकलना पड़ता है। जो कभी हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
बारा टोल प्लाजा। समय सुबह 11:30 बजे
बारा टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर हाईवे के दोनों तरफ दोनों लेन में ट्रक व डंपर कतार से खड़े नजर आए। रात में इनकी संख्या दो गुना बढ़ जाती है। भारी वाहनों के चालक यहां रुककर आराम करते हैं। वहीं, एनएचएआई ने इसे नो-पार्किंग जोन बना रखा है। ऐसे में कोहरा पड़ने के दौरान यह दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। यहां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के जवान भी तैनात रहते हैं लेकिन उन्हें यह नजर नहीं आते हैं।
.....................
एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल झाड़ रहे पल्ला
रनियां से अकबरपुर व कानपुर की तरफ जाने वाले ऑटो व अन्य सवारी वाहनों के लिए स्टैंड न होने से चालकों के सामने सवारी के लिए वाहन खड़ा करने की समस्या है। ऑटो चालक राजवीर, राजा खान, पिंटू आदि का कहना है कि सवारी के लिए हाईवे पर खड़ा होना मजबूरी है। अगर स्टैंड बनाकर एक निर्धारित स्थान तय कर दिया जाए तो कोई समस्या ही न हो। वहीं, जिम्मेदार स्टैंड बनाने के नाम पर एक-दूसरे के पाले में गेंद डालकर पल्ला झाड़ लेते हैं। रनियां नगर के ईओ मनीष राय ने बताया कि हाईवे पर स्टैंड बनाने की जिम्मेदारी एनएचएआई की है। इसमें नगर पंचायत का कोई हस्तक्षेप नहीं हैं। यदि कहीं लिंक रोड पर ऑटो चलती है तो स्थान चिह्नित कर स्टैंड बनवाया जाएगा। वहीं, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक सिंह का कहना है कि ऑटो स्टैंड बनाने का काम जिला प्रशासन या निकाय का होता है।

...............
बयान....
हाईवे किनारे व नो-पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला जाता है। इसके साथ ही चालकों को नियमों का पालन करने को जागरूक किया जाता है। एक बार फिर से इनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - विवेक सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed