फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers body found in brothers garden in hardoi

भाई के बाग में लटकता मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 21 Aug 2019 08:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Aug 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers body found in brothers garden in hardoi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरनमऊ निवासी किसान का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर बाग में फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


पूरनमऊ निवासी राम बिलास (52) पुत्र जगनू मंगलवार सुबह घर से निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। बेटे विकास ने बताया कि शाम को तलाश के दौरान वह गांव में चार लोगों के साथ बैठे मिले। उसने घर चलने को कहा तो पिता ने बाद में आने की बात कह कर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह रामबिलास का शव गांव के बाहर स्थित उसके भाई प्रभु के बाग में पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। राम बिलास विवाहित था। उसके 11 बच्चे हैं। बेटे विकास ने पिता की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed