फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers are unable to get fertilizer due to the slow server of the e-PoS machine.

Kanpur News: ई-पॉस मशीन का सर्वर सुस्त होने से किसानों को नहीं मिल रही खाद

Thu, 23 Jul 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers are unable to get fertilizer due to the slow server of the e-PoS machine.
कानपुर देहात/ राजपुर। खरीफ सीजन में ई-पॉस मशीनों में सर्वर की समस्या बनी हुई है। इसके कारण समितियों में खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को नहीं मिल पा रही है। घंटों इंतजार के बाद किसान मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं। जनपद में 87 समितियां सक्रिय हैं लेकिन अधिकांश में ई-पॉस में सर्वर की समस्या है।
विज्ञापन

पिछले दिनों अच्छी बारिश के बाद खेतीबाड़ी की गतिविधि तेज हुई है। इसको लेकर अब किसानों को यूरिया की जरूरत है। इधर समितियों में यूरिया व स्टॉक भी है लेकिन वितरण में ई-पॉस का सर्वर अड़ंगा बना है। किसान सुबह से समितियों में पहुंचते हैं और सर्वर आने के इंतजार के बाद मायूस होकर लौट जाते हैं। जिन समितियों में खाद बांटी जा रही है वहां भी सर्वर सुस्त होने से बायोमीट्रिक सत्यापन में बहुत समय लगने की दिक्कत है। इससे पूरे दिन में गिनती के किसानों को ही खाद मिल पा रही है। घंटों लाइन में लगने के बाद अन्य किसानों को खाद के बजाय मायूसी हाथ लग रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बारिश के बाद धान की फसल में यूरिया डालने का यही समय है। वहीं मक्का, बाजरा, दालें (दलहन) और तेल वाली फसलें (तिलहन) की बोआई रुकी है। राजपुर क्षेत्र के सालिकराम, बंशीधर, अशोक, मनोज पाल व अवधेश यादव आदि ने बताया कि शेखपुर व कमलपुर समिति के कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन ई-पॉस मशीन का सर्वर दगा दे रहा है। समिति के सचिव अजय पाल ने बताया कि शनिवार को 500 बोरी यूरिया खेप मिली है। सोमवार से सर्वर की दिक्कत के चलते खाद वितरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार अमरौधा स्थित सहकारी समिति में भी सर्वर की दिक्कत से खाद वितरण अटका है। पातेपुर, लंगड़ेपुर, मऊखास, सलेमपुर, अजैय्यापुर आदि गांवों के किसान परेशान हैं। नौबादपुर निवासी दिनेश कुमार व सोबरन और अमरौधा से गोपाल गुप्ता ने बताया कि सर्वर न आने से यूरिया नहीं मिल सकी। समिति के सचिव करन सिंह ने बताया कि ई-पॉस में सर्वर की दिक्कत है। मंगलवार को 15 किसानों में 47 बोरी यूरिया व सोमवार को चार किसानों को 17 बोरी यूरिया दी गई थी।

वहीं, पिपरी स्थित साधन सहकारी समिति जलपुरा में भी बुधवार को करीब 100 किसान पहुंचे लेकिन सर्वर दगा देने से खाद नहीं मिल सकी। अजहर हुसैन व अखिलेश राठौर ने बताया सुबह छह बजे समिति में आ गए थे लेकिन शाम तक इंतजार के बाद भी सर्वर नहीं आया तो बैरंग लौटना पड़ा। सचिव सरमन सिंह ने बताया कि मंगलवार को केवल दस किसानों को ही खाद दी जा सकी थी। सोमवार को 40 किसानों में खाद बांटी गई। बुधवार को सर्वर नहीं चलने से खाद वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed