फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer Union protest in Hardoi

हरदोई: किसान यूनियन ने हाईवे जाम कर रोका सिंचाई मंत्री का काफिला

Tue, 16 Oct 2018 05:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 16 Oct 2018 05:22 PM IST
सार

- समाधान दिवस में आये डीएम की अनदेखी से नाराज हुए धरना दे रहे किसान नेता

विज्ञापन
Farmer Union protest in Hardoi
हरदोई में किसान यूनियन ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में हरदोई जिले के सण्डीला तहसील परिसर में दो दिन से धरना दे रहे किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की अनदेखी से नारज होकर लखनऊ हरदोई मार्ग जाम कर दिया और उधर से गुजर रहे सिंचाई मंत्री का काफिला रोक लिया।
विज्ञापन


सण्डीला तहसील क्षेत्र के कई गांवों में सुरक्षित जमीन से अवैध कब्जे हटवाने सहित 30 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन (राकेश चौहान गुट) सोमवार से तहसील परिसर में धरना दे रहा है। मंगलवार को जिला अधिकारी पुलकित खरे संपूर्ण समाधान में समस्याएं सुनने सण्डीला तहसील पहुंचे थे। दो बजे समाधान दिवस सम्पन्न होने के बाद जिला अधिकारी परिसर में धरने पर बैठे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से बिना मिले वापस लौट गए।
विज्ञापन

Farmer Union protest in Hardoi
हरदोई में किसान यूनियन ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
इस अनदेखी से नाराज होकर किसान यूनियन अध्यक्ष राकेश चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील के सामने लखनऊ हरदोई मार्ग जाम कर दिया तभी उधर से गुजर रहे सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के काफिले को रोक लिया।

सिंचाई मंत्री ने किसान नेताओं से मांग पत्र लेकर वार्ता के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम हटाकर किसान यूनियन कार्यकर्ता वापस तहसील परिसर में धरने पर बैठ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed