फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer Suicide Case, Prayagraj STF gets big success, Shivam Singh arrested with a reward of one lakh

Farmer Suicide Case: प्रयागराज STF को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी शिवम सिंह गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Sun, 14 Jan 2024 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Jan 2024 03:09 PM IST
सार

Kanpur News: किसान बाबू सिंह की आत्महत्या के आरोपी शिवम सिंह को प्रयागराज एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद चकेरी पुलिस का सौंप दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Farmer Suicide Case, Prayagraj STF gets big success, Shivam Singh arrested with a reward of one lakh
आरोपी शिवम सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी में  किसान बाबू सिंह की जमीन हड़पने के बाद आत्महत्या के मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी शिवम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को प्रयागराज एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है, जिसके बाद चकेरी पुलिस के हवाले किया है।

विज्ञापन

पुलिस आरोपी शिवम सिंह से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे डॉ. प्रियरंजन दिवाकर ने धोखे में रखकर साढ़े छह करोड़ रुपये के चेक लिए थे। बताया कि उसने बाबू सिंह के विवादित जमीन की जानकारी नहीं थी। बताया कि प्रियरंजन ने उसे हाइकोर्ट से राहत मिलने के बाद मदद का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

लेकिन, कोई मदद नहीं की। अब चकेरी पुलिस मेडिकल के लिए भेजेगी। इसके बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। बता दें कि नौ सितंबर 2022 को किसान बाबू सिंह ने ट्रेन के काटकर आत्महत्या की थी। मामले में मृतक की पत्नी बिटान ने तहरीर पर भाजपा नेता रहे आरोपी डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर,  शिवम सिंह चौहान, राहुल जैन, बब्लू यादव, जितेंद्र यादव और मधुर पांडेय पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें राहुल जैन और मधुर पांडेय की गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल चुकी है। वहीं, जितेंद्र अग्रिम जमानत पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed