{"_id":"5c1f485fbdec22571a17c27e","slug":"farmer-suicide-case-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली खाद, किसान ने उसी पैसों से जमकर पी शराब फिर पत्नी से झगड़ा कर लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली खाद, किसान ने उसी पैसों से जमकर पी शराब फिर पत्नी से झगड़ा कर लगा ली फांसी
Sun, 23 Dec 2018 03:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Dec 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के बांदा जिले में लगातार यूरिया खाद न मिलने से परेशान एक किसान ने खाद के पैसों से शराब पी ली। शराब के नशे में उसका घर पर पत्नी से झगड़ा हो गया जिसकी वजह से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घर जाकर पत्नी से झगड़ने लगा। विवाद बढने पर उसने खेत पर जाकर फांसी लगा ली। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों ने शव को नीचे उतारा व मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया।
विज्ञापन
अरविंद के ऊपर बैंक का भी थोड़ा लोन था, राजस्व कर्मी व लेखपाल ने अरविंद के घर का निरीक्षण किया ताकि उसके परिवार को परिवार कल्याण योजनाओं के तहत कुछ सुविधा प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
रविवार को बांदा में टिंडवरी थाना क्षेत्र के पिपरगवा गांव में किसान अरविंद कुमार प्रजापति(48) ने फांसी लगा ली। अरविंद कुमार प्रजापति पुत्र जवाहर लाल प्रजापति पिछले तीन दिनों से लगातार क्षेत्र की सरकारी समिति में यूरिया खाद लेने जाता था, रविवार को भी वह यूरिया लेने गया था लेकिन यूरिया न मिलने के कारण अरविंद ने उस पैसे से शराब खरीदी और पी गया।