{"_id":"66770f8ccea7feb4d3017d34","slug":"farmer-sleeping-outside-the-house-injured-in-bull-attack-kanpur-news-c-220-1-akb1002-113947-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सांड़ के हमले में घर के बाहर सो रहा किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सांड़ के हमले में घर के बाहर सो रहा किसान घायल
Sat, 22 Jun 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
संदलपुर। नैपलापुर में शुक्रवार की रात घर के बाहर सो रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को हैलट में भर्ती कराया गया है।
थाना मंगलपुर के नैपलापुर गांव निवासी राजेश (45) खाना खाकर घर के बाहर सहन में चारपाई पर सो गए। वह गहरी नींद में थे तभी सांड़ ने हमला कर दिया। नींद में गहरी चोट पर राजेश चीखने लगे। इस पर परिजन व आसपास के लोग पहुंचे और लाठी डंडे लेकर सांड़ को भगाया। लोगों ने बताया कि सांड़ गांव के कई लोगों पर हमला कर चुका है। सभी ने बीडीओ संदलपुर से छुट्टा सांड़ पकड़वाने की मांग की है। बीडीओ संदलपुर देवेंद्र वर्मा ने बताया सांड़ को पकड़वा कर नंदीशाला भेजा जाएगा। ग्राम सचिव को निर्देश दिए गए हैं।