फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer's Strike in front of BJP MLA's residence

भाजपा विधायक के आवास के सामने धरना, नारेबाजी के बाद चाय की चुस्कियों में हवा हुआ किसान आंदोलन

Sun, 20 Dec 2020 05:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Dec 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
farmer's Strike in front of BJP MLA's residence
भाजपा विधायक के आवास पर चाय की चुस्कियों में हवा हुआ धरना - फोटो : amar ujala
कांग्रेस पार्टी ने रविवार को दिल्ली के किसानों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया के आवास पर धरना दिया। भाजपा विधायक के आवास के गेट पर कांग्रेसी धरने पर बैठे, नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


धरना, नारेबाजी और ज्ञापन के बाद विधायक के साथ बैठकर चाय की चुस्कियों में किसान आंदोलन हवा हो गया। धरना बमुश्किल एक घंटे तक भी नहीं चला। उधर आवास का घेराव करने की सूचना पर आसपास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम सदर सिद्धार्थ और सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस काफी मुखर होकर विरोध कर रही है। इसी विरोध के तहत रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलखान सिंह यादव और शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने भाजपा सदर विधायक के आवास का घेराव करने का ऐलान किया था। कांग्रेस के इस ऐलान को लेकर सतर्कता बरतते हुए पुलिस फोर्स सुबह से ही एलर्ट हो गया।

कांग्रेसियों के आने से पहले ही पुलिस ने उनके आवास की ओर जाने वाले रास्तों पर चौकसी बढा दी। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर नारेबाजी करते हुए विधायक आवास पर पहुंचे। प्रशासन ने उन्हें रोकने के कई प्रयास किए लेकिन कांग्रेस जन अपनी मांग पर अड़े रहे।

जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग किसान आंदोलन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कोई भी जनप्रतिनिधि किसानों की मांगों की आवाज सदन में नहीं उठा रहा है। यह बहुत ही निंदनीय है। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि ऐसी ठंड में किसान आंदोलित आक्रोशित हताश व परेशान है। सरकार कुछ पूंजीपतियों के दबाव में अपनी हठधर्मिता पर अड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed