{"_id":"5e50e9178ebc3ef3c52fc3ac","slug":"farmer-s-death-by-drowning-in-canal-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: फसल की सिंचाई करने गए किसान की नहर में डूबकर मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: फसल की सिंचाई करने गए किसान की नहर में डूबकर मौत, मचा कोहराम
Sat, 22 Feb 2020 02:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Feb 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
किसान की नहर में डूबकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में शनिवार को फसल की सिंचाई करने गए किसान की नहर में डूबकर मौत हो गई। आसीवन थाना क्षेत्र के जारूल्ला नगर गांव निवासी रामेश्वर पुत्र मौकू (70) सुबह घर से खेत में खड़ी फसल की सिंचाई के लिए गया था।
मियागंज माइनर के हेड के पास माइनर का पाइप खोलने के लिए नहर के पानी में उतरा कि उसका पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में डूब गया। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सुबह शव देखकर परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक के चार पुत्र सुरेश, राम सिंह, चंद्र पाल व अनिल, एक पुत्री सीमा की शादी हो चुकी है। पत्नी रूक्मिना पति की मौत से बदहवास हो गई। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। एक बीघा खेती है। उसी से परिवार का पालन करता था।