फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer's corpse found hanging on tree

हरदोई: ससुराल में पेड़ से लटकती मिली किसानी की लाश, पुलिस बोली नशे में ही उसने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Sat, 13 Jun 2020 08:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Jun 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Farmer's corpse found hanging on tree
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हरदोई में लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर स्थित ससुराल में किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक नशे का आदी था और नशे में ही उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बहताई निवासी ऊधन (30) पुत्र खेमकरन का विवाह 10 वर्ष पहले लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर निवासी ऊषा के साथ हुआ था। भूमिहीन होने के कारण ऊधन शादी के कुछ दिनों बाद ही अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहने लगा था। ससुराल में ही रहकर बटाई पर खेती करता था।
विज्ञापन


पत्नी ऊषा के मुताबिक पिछले कुछ समय से ऊधन शराब पीने का आदी हो गया था। शुक्रवार दोपहर में घर से नशे की हालत में निकला था। शुक्रवार देर शाम उसका शव गांव के बाहर स्थित एक खेत में गूलर के पेड़ पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर से गुजरे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के परिवार में पत्नी ऊषा के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं। कोतवाल राजेश राय ने बताया कि शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक शराब पीने का आदी था और नशे में ही उसने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed