{"_id":"5ee4ea406584b0592916261e","slug":"farmer-s-corpse-found-hanging-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: ससुराल में पेड़ से लटकती मिली किसानी की लाश, पुलिस बोली नशे में ही उसने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: ससुराल में पेड़ से लटकती मिली किसानी की लाश, पुलिस बोली नशे में ही उसने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Sat, 13 Jun 2020 08:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Jun 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर स्थित ससुराल में किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक नशे का आदी था और नशे में ही उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बहताई निवासी ऊधन (30) पुत्र खेमकरन का विवाह 10 वर्ष पहले लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर निवासी ऊषा के साथ हुआ था। भूमिहीन होने के कारण ऊधन शादी के कुछ दिनों बाद ही अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहने लगा था। ससुराल में ही रहकर बटाई पर खेती करता था।
विज्ञापन
पत्नी ऊषा के मुताबिक पिछले कुछ समय से ऊधन शराब पीने का आदी हो गया था। शुक्रवार दोपहर में घर से नशे की हालत में निकला था। शुक्रवार देर शाम उसका शव गांव के बाहर स्थित एक खेत में गूलर के पेड़ पर लटकता मिला।
विज्ञापन
उधर से गुजरे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के परिवार में पत्नी ऊषा के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं। कोतवाल राजेश राय ने बताया कि शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक शराब पीने का आदी था और नशे में ही उसने फांसी लगा ली।