फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer riding a bicycle dies after colliding with a bike, traffic jam imposed

Kanpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, लगाया जाम

Fri, 10 Apr 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding a bicycle dies after colliding with a bike, traffic jam imposed
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरौला, मुक्तापुर के बीच एक ईंट-भट्ठे के पास गुरुवार शाम छह बजे के करीब तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर हादसे से नाराज परिवार के लोगों ने रूरा मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया। पुलिस ने पहुंच परिजनों को समझाया इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

मुक्तापुर निवासी रामआसरे संखवार (65) किसान थे। गुरुवार को वह साइकिल से बाजार गए थे। शाम छह बजे के करीब वह वापस घर लौट रहे थे। मुक्तापुर-बरौला के बीच एक ईंट-भट्ठे के पास पहुंचने पर रूरा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने व सिर, शरीर में गंभीर चोट आने से रामआसरे की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार रोशन निवासी ग्राम भंवर थाना रूरा घायल हो गए। हादसा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर पहुंचाया। इधर किसान की मौत की जानकारी पर पत्नी रामवती, पुत्र आसकरन व ग्रामीण जा पहुंचे।
विज्ञापन

परिवार के लोग शव देख बिलखते रहे। इधर घटना से नाराज ग्रामीणों ने रूरा-अकबरपुर मार्ग पर शव रखा रहने दिया और मुआवजे की मांग कर जाम लगा दिया। करीब पौन घंटे तक जाम रहने से रूरा व अकबरपुर जाने वाले वाहन फंसे रहे। किसी तरह से दो पहिया वाहन सवार ही निकलते रहे। जाम की जानकारी पर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह, नायब तहसीलदार रवींद्र मिश्रा भी जा पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने के साथ कृषक दुर्घटना बीमा के तहत मदद कराए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही तहरीर पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि परिजन करीब आधे घंटे शव सड़क पर रखे रहे। पुलिस ने पहुंच कर समझाया तो परिवार के लोग सड़क से हट गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed