Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer objects to sewer line being laid through farm, work stalled

Kanpur News: खेत से सीवर लाइन निकालने पर किसान ने जताई आपत्ति, काम ठप

Sun, 22 Mar 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer objects to sewer line being laid through farm, work stalled
कानपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत बाबाकुटी चौराहा, बगिया क्राॅसिंग, बर्रा बाईपास से हमीरपुर रोड पर काम चल रहा है। कहीं खेत में पोल लगाने का विरोध हो रहा तो कहीं पर किसान ने खेत से सीवर लाइन निकालने पर आपत्ति जता दी है। इससे काम ठप पड़ा है। तत्कालीन जलनिगम के अधिशासी अभियंता तुलिका प्रसाद ने मुख्य अभियंता को पत्राचार कर समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बर्रा बाईपास से हमीरपुर रोड वाया रामबाग तिराहा तक जलनिगम की ओर से सीवर लाइन बिछानी है। डीपीआर के तहत अर्रा रोड पर दाईं ओर इलेक्टि्रक पोल व 600 एमएम व्यास की सीवर लाइन पहले से ही पड़ी हुई है। इसी सीवर लाइन के बगल में शकुंतला लॉन के आगे कुछ खेत व आराजी ऐसी है जिनकी बाउंड्री नहीं है। जलनिगम का ठेकेदार जब सीवर लाइन बिछाने गया तो किसानों ने विरोध जता दिया। कहा कि सीवर लाइन उनकी भूमि की सीमा के अंदर आ रही है। इसी रोड में बर्रा बाईपास कर्रही रोड से ठाकुर चौराहे तक दोनों ओर 1.30 मीटर चौड़ा व 1.50 मीटर गहरा नाला है जिसमें घरों की सीवर लाइन जुड़ी है। ऐसे में 3247 मीटर सीवर लाइन बिछाना संभव नहीं हो पा रहा। इसी तरह बगिया क्राॅसिंग से केशवपुरम तक एलाइनमेंट में चार इलेक्टि्रानिक पोल आ रहे हैं। इसकी वजह से सीवर लाइन के गैप को भरने का काम अभी तक नहीं किया जा सका है। इसके चलते 1704 मीटर लाइन नहीं बिछाई जा पा रही।
विज्ञापन

बाबाकुटी चौराहे से अलंकार गेस्ट हाउस तक सीवर लाइन बिछाने के लिए दुर्गा माता मंदिर से सोटे बाबा मंदिर तक बाईं तरफ बने नाले के डायवर्जन के बिना सीवर लाइन नहीं बिछाई जा रही। इसी सड़क में सोटे बाबा मंदिर से साइट नंबर वन की दाई तरफ पहले से बने नाले का डायवर्जन न होने की वजह से कुल 2565 मीटर लाइन को नहीं बिछाया जा पा रहा। इस तरह की समस्या को लेकर जलनिगम के तत्कालीन अधिशासी अभियंता निर्माण खंड प्रथम तुलिका प्रसाद की ओर से मुख्य अभियंता नगर निगम को पत्राचार कर समाधान की मांग की है। वहीं, जलनिगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए वार्ता चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed