{"_id":"655649a3a165862103042353","slug":"farmer-murdered-by-slitting-his-throat-with-a-sharp-weapon-in-fatehpur-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में कत्ल: किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, नजदीकियों पर शक की सुई; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में कत्ल: किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, नजदीकियों पर शक की सुई; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 Nov 2023 10:26 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:26 PM IST
सार
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में लेनदेन के विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। पुलिस लेनदेन के विवाद को हत्या की वजह मान रही है। देर शाम पुलिस अधीक्षक उदय शंकर और एएसपी विजय शंकर मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
घटना स्थल का निरीक्षण करते उदय शंकर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में किसान की धारदार हथियार से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार देर शाम सूचना मिलने पर एसपी उदयशंकर थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने रुपयों के लेनदेन में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राम रतन रैदास (62) किसान थे। बुधवार को वह जंगल में बनी ट्यूबवेल की कोठरी में सोने गए थे। देर रात उनकी हत्या कर दी गई। पड़ोस की ही रहने वाली रज्जी लोधी ने बताया कि गुरुवार दोपहर खेतों के पास टहल रहे जानवरों को देखकर उसने राम रतन को आवाज लगाई।
विज्ञापन
कोठरी से आवाज न आने पर वह दरवाजा खोलकर अंदर गई। चादर उठाकर देखा तो चारपाई पर राम रतन की गर्दन उसके धड़ से अलग थी। ग्रामीणों की सूचना पर थरियांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
देर शाम पुलिस अधीक्षक उदय शंकर और एएसपी विजय शंकर मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। ग्राम प्रधान वीर बहादुर सिंह ने बताया मृतक की किसी से दुश्मनी नही थी। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या की गई है।