फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer lost his life in animals attack

दर्दनाकः किसान पर काल बनकर टूट पड़े 50 जानवर, देखते ही देखते रौंद डाला

Wed, 17 Oct 2018 09:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 17 Oct 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
farmer  lost his life in animals attack
किसान की फाइल फोटो, गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में अन्ना घूम रहे मवेशी किसानों के जान के भी दुश्मन बने हैं। बुधवार को खेत पर फसलों की रखवाली कर रहे अधेड़ को करीब 50 जानवरों ने रौंद दिया। जानकारी होने पर परिजन किसान को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चिकासी थाने के सुजगवां निवासी किसान कढोरा यादव (50) के पास करीब ढाई एकड़ जमीन है। खेती कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार सुबह वह खेत में खड़ी अरहर की फसल की रखवाली कर रहा था। सुबह करीब दस बजे उसके खेत में करीब 50 से अधिक अन्ना जानवर घुस आए। जानवरों के घुसने पर किसान जब भागने गया तो जानवरों ने भागते समय उसे रौंद दिया। इससे किसान के सिर में गंभीर चोर्टें आ गईं। खेत के समीप मौजूद किसान आनन-फानन उसे सीएचसी ले गए और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


सीएचसी में चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान के पुत्र नरेश ने बताया कि इस साल उसके पिता ने अरहर की फसल बोई थी। अन्ना जानवर अधिक होने से उसके पिता फसल की रखवाली करने के लिए रोज खेत पर जाते थे। किसान की मौत पर उसके परिजनों का बुरा हाल है। एसडीएम सरीला वीरबहादुर यादव ने बताया मामला उनके संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। जो संभव होगा किसान के परिवार की मदद की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed