फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer leader reached Kotwali to write report against Indra Dev in Hamirpur

Hamirpur: इंद्र देव के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पहुंचा किसान नेता, बोला- भारी बारिश से मकानों और फसलों का नुकसान

Wed, 12 Oct 2022 07:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Oct 2022 07:57 PM IST
सार

राठ थाना क्षेत्र में एक पीड़ित किसान नेता इंद्रदेव के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने कोतवाली पहुंच गया। शिकायत को देखकर अधिकारी भी हैरान हो गए। उसकी तहरीर में अत्याधिक बारिश के कारण मकानों और फसलों के नुकसान की बात कही गई है।

विज्ञापन
Farmer leader reached Kotwali to write report against Indra Dev in Hamirpur
किसान नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ। वहीं सैकड़ों मकान जमींदोज हो गए हैं। किसान नेता इंद्र देव पर अधिक वर्षा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखाने कोतवाली पहुंच गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बसेला गांव निवासी बृजकिशोर लोधी ने बताया भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। कोतवाली में दी तहरीर में बताया इंद्रदेव द्वारा इस वर्ष अधिक वर्षा की गई है, जिससे फसलों को क्षति हुई। किसान की जीविका फसल पर ही निर्भर है।
विज्ञापन

परिवार के भरण पोषण में दिक्कत आ रही है। अधिक बारिश के कारण गरीबों के कच्चे मकान गिर गए, जिससे अनेक लोग बेघर हो गए। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इंद्रदेव के कारण किसान व गरीबों के सामने रोजीरोटी की समस्या उत्पन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इंद्र भगवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किसानों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कोतवाली में इंद्रदेव के खिलाफ शिकायती पत्र पहुंचने पर लोगों में  इसकी की चर्चा है।  वहीं, पीड़ित किसान की शिकायत पर अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed