{"_id":"6346ce7acca6ba09803c5289","slug":"farmer-leader-reached-kotwali-to-write-report-against-indra-dev-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: इंद्र देव के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पहुंचा किसान नेता, बोला- भारी बारिश से मकानों और फसलों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: इंद्र देव के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पहुंचा किसान नेता, बोला- भारी बारिश से मकानों और फसलों का नुकसान
Wed, 12 Oct 2022 07:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 12 Oct 2022 07:57 PM IST
सार
राठ थाना क्षेत्र में एक पीड़ित किसान नेता इंद्रदेव के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने कोतवाली पहुंच गया। शिकायत को देखकर अधिकारी भी हैरान हो गए। उसकी तहरीर में अत्याधिक बारिश के कारण मकानों और फसलों के नुकसान की बात कही गई है।
विज्ञापन
किसान नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ। वहीं सैकड़ों मकान जमींदोज हो गए हैं। किसान नेता इंद्र देव पर अधिक वर्षा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखाने कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बसेला गांव निवासी बृजकिशोर लोधी ने बताया भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। कोतवाली में दी तहरीर में बताया इंद्रदेव द्वारा इस वर्ष अधिक वर्षा की गई है, जिससे फसलों को क्षति हुई। किसान की जीविका फसल पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
परिवार के भरण पोषण में दिक्कत आ रही है। अधिक बारिश के कारण गरीबों के कच्चे मकान गिर गए, जिससे अनेक लोग बेघर हो गए। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इंद्रदेव के कारण किसान व गरीबों के सामने रोजीरोटी की समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
इंद्र भगवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किसानों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कोतवाली में इंद्रदेव के खिलाफ शिकायती पत्र पहुंचने पर लोगों में इसकी की चर्चा है। वहीं, पीड़ित किसान की शिकायत पर अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।