फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer killed in land dispute at mahoba

कुल्हाड़ी से सिर व गले पर वार कर उतारा मौत के घाट

Fri, 18 Nov 2016 08:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
farmer killed in land dispute at mahoba
डेमो
महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अतरारमाफ में शुक्रवार को जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


किसान अमिताभ सिंह (28) पुत्र राजाबाबू जेसीबी मशीन से अपने खेत की मेड़बंदी करा रहा था। इस पर उसका पड़ोसी भोला सिंह परिवार के लोगों के साथ खेत पर पहुंचा और मेड़बंदी के दौरान अपने खेत में मिट्टी गिराए जाने की बात कहते हुए विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि भोला सिंह, उसका बेटा अंतिम सिंह और भाई कीरत सिंह ने मिलकर अमिताभ को लाठी डंडे से पीटा। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर व गले पर वार कर दिया, जिससे अमिताभ की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुन अमिताभ के पिता राजाबाबू व परिवार के अन्य लोग भी खेत की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के आता देख आरोपी भाग निकले। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किया और  ननौरा के जंगल से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, सीओ चरखारी नंदलाल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed