फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer is brutally murdered in hardoi

शादी टूटने पर की टिप्पणी तो चाकू से गोदकर किसान की बेरहमी से हत्या, गांव में मच गया हड़कंप

Mon, 11 Nov 2019 09:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Nov 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
farmer is brutally murdered in hardoi
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
हरदोई में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बहुती खुर्द में एक साल पूर्व शादी टूटने पर रविवार रात की गई टिप्प्णी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और लाठी-डंडे चल गए। अधेड़ किसान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मारपीट में दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बहुती खुर्द निवासी श्रीराम (55) पुत्र बाबू किसान था।
विज्ञापन


 

रविवार रात वह पुत्र ब्रजेश और पुत्री रिंकी के साथ खेत में धान की कटाई करने के बाद वापस घर जा रहा था। रास्ते में परिवार के ही गंगाराम, शिवलाल, राजेश पुत्रगण परसादी और राजकुमार पुत्र बुद्धा मिल गए। यहां गंगाराम ने श्रीराम पर एक वर्ष पहले कराई गई एक शादी टूटने पर टिप्पणी करना शुरू कर दी।

इस बात पर विवाद इतना बढ़ा कि गंगाराम और उसके भाइयों व साथी ने लाठी-डंडे से श्रीराम को पीट दिया। गंगाराम ने चाकू से श्रीराम के पेट और सीने पर तीन वार कर दिए। श्रीराम का भाई रामविलास मौके पर पहुंचा तो आरोपी भाग गए। रामविलास ने घटना की सूचना यूपी 112 को दी।

 

पुलिस टीम एंबुलेंस से श्रीराम को लेकर सीएचसी भरावन जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि श्रीराम के भाई रामविलास की तहरीर पर गंगाराम, शिवलाल, राजेश और राजकुमार के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

इसमें राजेश और राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में गंगाराम और शिवलाल भी चुटहिल हुए हैं। एसपी ने बताया कि दूसरे पक्ष से राजेश ने रामविलास पुत्र बाबू, संजय पुत्र रामविलास, रूबी पत्नी श्रीराम और श्रीराम पुत्र बाबू के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी है। इस पर देर रात ही एनसीआर दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद श्रीराम की मौत हो गई।  

कहीं भागवत में निमंत्रण न देना तो नहीं बना वजह!
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के बहुती खुर्द गांव से जुड़े सूत्रों की मानें तो श्रीराम के भाई रामविलास के साले के पुत्र मनोज की शादी हत्यारोपी राजकुमार के परिवार के ही एक व्यक्ति ने बिहार में कराई थी। बाद में ये शादी टूट गई। अभी 15 दिन पहले श्रीराम ने गांव में भागवत कथा और भंडारा किया था। इसमें गंगाराम और राजकुमार को निमंत्रण नहीं दिया गया था। इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच संबंध खराब हो गए थे। एक-दूसरे पर टिप्पणी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed