फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer injured due to attack by big wild animal, forest department team combed, atmosphere of panic among vill

Kanpur: बड़े जंगली जानवर के हमले से किसान हुआ घायल, वन विभाग की टीम ने की कॉबिंग, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Fri, 15 Mar 2024 04:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Mar 2024 04:32 PM IST
सार

Kanpur News: रेंजर पीएस तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम जंगली जानवर को खोजने के लिए जुटी है। पद चिन्ह की पहचान कराई जा रही है।

विज्ञापन
Farmer injured due to attack by big wild animal, forest department team combed, atmosphere of panic among vill
जंगल में कॉबिंग करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के आजाद मार्ग के नया खेड़ा गांव के पास किसान पर एक बड़े जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रहा था। किसान की चीख पुकार सुन बेटे ने शोर मचाया, तो जानवर भाग गया।

विज्ञापन

साथ ही, ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, शुक्रवार सुबह  वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कॉबिंग की। वन विभाग का कहना है कि एक बड़े जंगली जानवर के पद चिन्ह मिले हैं, लेकिन किस जानवर के हैं.. यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उसकी पहचान के लिए वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट से संपर्क किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नया खेड़ा निवासी किसान मुन्नीलाल अपने बेटे के साथ बीते गुरुवार शाम अपने अमरूद के बाग में गए थे। यहां एक बड़े जंगली जानवर ने हमला कर दिया। किसान का कहना है कि हमला करने वाला जानवर तेंदुए जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली जानवर को खोजने के लिए जुटी है टीम
घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर अपने खेतों में कृषि कार्य किसी तरह से निपटा रहे हैं। वहीं, वन विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। रेंजर पीएस तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम जंगली जानवर को खोजने के लिए जुटी है। पद चिन्ह की पहचान कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed