फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer found dead body hanging from tree

यूपी के हरदोई में किस्त न देने पर कंपनी ले गई ट्रैक्टर, किसान ने की खुदकुशी, पेड़ से लटकता मिला शव

Fri, 28 Aug 2020 09:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 Aug 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer found dead body hanging from tree
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के भरावन कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरा निवासी किसान ने घर से कुछ दूर पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि दो माह पहले किसान ने ट्रैक्टर खरीदा था, कर्ज की किस्त न दे पाने पर कंपनी वाले ट्रैक्टर खींच ले गए थे। इससे वह काफी परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


ग्राम बंजरा के फत्तेपुर तिराहा निवासी किसान मुरली (55) बुधवार सुबह शौच के लिए गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजनों ने आसपास तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह घर से दो सौ मीटर दूर खेत में पेड़ पर उसका शव फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शव देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मुरली के एक बेटा व तीन बेटियां हैं। पत्नी सरला ने बताया कि मुरली ने दो माह पहले कर्ज पर ट्रैक्टर खरीदा था। जिसकी किस्त न जमा कर पाने पर कुछ दिन पूर्व कंपनी ने ट्रैक्टर खिंचवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed