{"_id":"6301e3ae0cd06c16be716e65","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-in-hamirpur-police-send-body-for-post-mortem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sun, 21 Aug 2022 07:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 21 Aug 2022 07:29 PM IST
सार
जरिया थाना क्षेत्र में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव का पैदल चित्रकूट जा रहा 43 वर्षीय किसान वंडवा गांव के पास पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में पड़ा मिला है। इस दौरान पीछे से आ रहे उसके जत्थे के साथी उसे सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, इटैलिया बाजा गांव का विनोद कुमार (43) अपने गांव के 40 लोगों के जत्थे के साथ शनिवार की देर शाम पैदल चित्रकूट जाने के लिए हर रवाना हुआ था। साथ ही अशबेंद्र और मानबहादुर ने बताया कि सरीला मुस्करा मार्ग पर वह जत्थे से आगे निकल गया था।
विज्ञापन
वंडवा गांव के पहले एक पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में लेटा था। एम्बुलेंस से उसे सीएचसी लाए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। उन्होंने आगे बताया कि वह तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था और अपने परिवार के साथ अलग रहता था।
विज्ञापन
Trending Videos
खेतीबाड़ी से परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की खबर लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पत्नी गीता (40), बेटी दीक्षा (21), कपिल (17), निखिल (15) का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।