{"_id":"5d93846c8ebc3e0149509e99","slug":"farmer-dead-body-found-in-railway-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूजा पंडाल से लापता किसान की खून से सनी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली, भाई बोला प्रेम प्रसंग में हुई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा पंडाल से लापता किसान की खून से सनी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली, भाई बोला प्रेम प्रसंग में हुई हत्या
Wed, 02 Oct 2019 10:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल में जांच करती पुलिस व भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में दुर्गा पूजा पंडाल से लापता किसान की हत्या कर आत्महत्या दर्शाने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके सिर के चीथड़े उड़ गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने की पुष्टि हुई है। भाई ने एक विधवा महिला और उसके दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के अतरहा मोहनपुरवा गांव निवासी रामखेलावन लोधी का बेटा जयसिंह लोधी (40) गांव में किसानी करता था। वह चार भाइयों में बड़ा था। घर से तीन किलोमीटर दूर एकारी रेलवे क्रासिंग पर दोनों ट्रैकों के बीच ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा। परिजन मौके पर पहुंचे।

भाई रामनरेश, छोटे भाई शिवकरन ने बताया कि गांव के दुर्गा पंडाल में रात करीब 12 बजे तक जय सिंह को देखा गया था। उसके बाद गायब हो गया था। रात को घर नहीं आए थे। एक विधवा महिला के साथ संबंध में थे। इस बात को पूरा गांव जानता था।
महिला से प्रेम प्रसंग के चलते जय सिंह ने शादी नहीं की थी। महिला का दामाद भी साथ रहने लगा था। महिला के तीन बेटे हैं। महिला का एक बेटा और दामाद प्रेम प्रसंग का विरोध करते थे। परिजनों वे आरोप लगाया कि महिला के बेटे और दामाद ने जय सिंह की हत्या की है और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका है।
वे दोनों घर से गायब भी हैं। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसा होने के निशान की पुष्टि हुई है। कयास लगाया गया कि जय सिंह के गले में रस्सी का फंदा डालकर खींचा गया होगा। मौत के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया होगा। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझा दिया है। पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद विशेषज्ञों की राय लेकर छानबीन की जाएगी।