फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer crushed by several vehicles after accident, dead body found in mutilated condition, police busy searchi

दर्दनाक: हादसे के बाद कई वाहनों से कुचला किसान, क्षत-वक्षत हालत में मिला शव, वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 09 Feb 2024 06:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Feb 2024 06:48 PM IST
सार

Fatehpur News:  हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल किसान को रातभर वाहन कुचलते रहे। सुबह राहगीरों ने क्षत-विक्षत हालत में शव को पड़ा देखा। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Farmer crushed by several vehicles after accident, dead body found in mutilated condition, police busy searchi
accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में सड़क हादसे के बाद किसान को कई वाहनों ने कुचला है। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह रोड पर क्षतविक्षत हालत में शव को देखकर पुलिस को खबर दी। मृतक की जेब से गांव के नाम की पर्ची के जरिए से शव की पहचान हो सकी। 

विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चितिसापुर गांव निवासी जय प्रकाश यादव (56) किसान था। वह करीब एक हफ्ते पहले घर से निकला था। हथगाम थाने के अहिंदा गांव के ग्रामीणों ने किसान को बुधवार रात रोड किनारे घूमते देखा था। ग्रामीणों ने सुबह रोड पर जय प्रकाश का शव देखा।
विज्ञापन

एक हाथ और पैर कुचले हुए थे। सिर में गंभीर चोट लगी थी। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कयास लगाए कि किसी वाहन की टक्कर से जय प्रकाश रोड पर गिरा है। इसके बाद दूसरे वाहनों से हाथ और पैर कुचले हैं। मृतक के चार भाई रामविशाल, करन सिंह, रामप्रसाद और दारा सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराया
भाई दारा सिंह मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि जय प्रकाश की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। कोई संतान भी नहीं है। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। घर से अचानक निकले थे। वह लोग खोजबीन का प्रयास कर रहे थे। कोई पता नहीं लगा था।

वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि वाहन से कुचलकर किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक किसान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed