फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer commits suicide in hardoi up

Hardoi: कर्ज और घरेलू कलह से परेशान किसान ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 06 Jul 2022 01:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Jul 2022 01:09 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में किसान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Farmer commits suicide in hardoi up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्तजानगर में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने कमरे के कुंडे में अंगौछे के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगाई। आत्महत्या के पीछे कर्ज होने और परिजनों से कहासुनी की बात सामने आई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्तजानगर निवासी राजवीर (55) पुत्र रामभरोसे खेती करते थे। बुधवार सुबह कमरे के कुंडे में अंगौछे के फंदे से उनका शव लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक ने डेढ़ माह पूर्व ही अपने पुत्र गोविंद की शादी की थी। शादी के बाद कुछ कर्ज हो गया था। जिसके कारण राजवीर को खेत भी बेचनी पड़ी थी। जिससे वह परेशान रहते थे।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व हरियाणा पुलिस राजवीर के बेटे गोविंद की तलाश में आयी थी। गोविंद पर आरोप है कि हरियाणा के एक सरदार के 95000 रुपये लेकर वहां से भाग आया है। हरियाणा पुलिस राजवीर को पांच दिन का समय देकर गयी थी। कर्ज के चलते परिजनों से भी कहासुनी होती रहती थी। जिसके चलते राजवीर ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी सोनकली का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पचदेवरा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीण द्वारा सूचना मिली थी उसी आधार पर प्रधान से जानकारी की तो पता चला कि मृतक के पेट में दर्द रहता था, जिसके कारण आत्महत्या की है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed