फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer collided with CO's car, died on the spot

सीओ की गाड़ी से किसान को लगी टक्कर, मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा कर पीटा

Sun, 29 Dec 2019 09:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Dec 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer collided with CO's car, died on the spot
घटना के बाद मौके पर पलटी पड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
वीवीआईपी ड्यूटी में चित्रकूट आ रहे बांदा जनपद के पुलिस क्षेत्राधिकारी के वाहन ने झांसी मिर्जापुर नेशनल हाईवे भरतकूप चौकी क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह देख स्थानीय लोगों ने वाहन में पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन पलट गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची भरतकूप चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो गुस्साई भीड़ ने दरोगा व सिपाहियों को दौड़ा लिया। कई को मारापीटा भी है। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे डीएम-एसपी के आश्वासन पर लगभग 45 मिनट बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


 

Farmer collided with CO's car, died on the spot
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने की तोड़ फोड़, पुलिस को घेरा - फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम भरतकूप चौकी क्षेत्र के अकबरपुर मोड के पास इसी गांव का बल्ली उर्फ माता प्रसाद यादव (40) पुत्र रघुराज साइकिल से अपने घर आ रहा था। तभी बांदा की ओर से वीवीआईपी ड्यूटी में आ रहे अतर्रा क्षेत्राधिकारी के वाहन की टक्कर लगने से मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन पर पथराव कर दिया।

गुस्साए लोगों को देख क्षेत्राधिकारी ने चौकी में सूचना दी। मौके पर पहुंचे भरतकूप चौकी प्रभारी राजेश मिश्र  व एसआई राहुल ने पुलिस बल के साथ स्थानीय ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे, किन्तु बात नहीं बनी और भीड भड़क गई। एकजुट लोगों ने मारने के लिए पुलिस को दौड़ा लिया। कुछ पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने मारापीटा भी लेकिन इसी बीच कई थाने की पुलिस फोर्स ने पहुंच कर सबको बचा लिया।

 

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा समेत दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर सड़क पर शव रख नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल भारी पुलिस, पीएसी बल के साथ पहुंचे। गुस्साए परिजनों को समझाकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस पर ग्रामीण शांत हुए और शाम सवा पांच बजे यातायात बहाल हो सका। सीओ सिटी रजनीश कुमार के अनुसार पुलिस वाहन के चालक को भी चोट आई है। घटना के दौरान सीओ अतर्रा बांदा के अपर एसपी के वाहन में बैठे थे जिससे उनकी गाडी में चालक के अलावा दो पुलिसकर्मी थे। मृतक खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी बिट्टन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पुत्र व पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed