फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer brutally killed in Unnao

Unnao: किसान की बेरहमी से मारकर हत्या, खेत में लहूलुहान मिला शव, चेहरे और सिर पर चोट के निशान

Fri, 18 Nov 2022 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Nov 2022 10:12 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में खेत में सो रहे किसान की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। किसान खेत में बनी कोठरी में रहता था। देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। जब परिजन सुबह खेत पर पहुंचे, तो किसान का लहूलुहान शव मिला।

विज्ञापन
Farmer brutally killed in Unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली क्षेत्र में खेत पर सो रहे किसान की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महेंद्र सिंह नामक किसान अपने खेत पर खटिया पर सो रहा था। गुरुवार देर रात को उसके परिजन उसके पास पहुंचे, तो उसकी खून से लथपथ लाश देखकर दंग रह गए।

विज्ञापन

सधीरा गांव निवासी महेंद्र सिंह के भाई बच्चन सिंह ने बताया कि महेंद्र बीते एक साल से खेत मे बनी कोठरी में रहता था। यहां पर खेती के साथ तालाब में मछली पालन का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों के लिए निकले, तो तालाब किनारे महेंद्र का खून से लथपथ शव देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब मौके पर पहुंचा, तो सांस चल रही थी, लेकिन एम्बुलेंस के आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उसकी नाक, जबड़ा और माथे में गहरी चोट है। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर अनिभिज्ञता जताई है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार रात गांव में ही छोटे भाई की दूकान से मिलकर खेत पहुंचा था। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे एसओ वीके मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed