फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer beaten to death, 50 thousand rupees looted, dead body was lying near the parking lot of Central Station

Kanpur: किसान की पीट-पीटकर हत्या...50 हजार लूटे, सेंट्रल स्टेशन की पार्किंग के पास पड़ा था शव, जांच शुरू

Tue, 20 Feb 2024 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Feb 2024 03:57 PM IST
सार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन की पार्किंग के पास किसान की हत्या कर लूट का मामला सामने आया हैञ किसान दोस्तों से मिलने फर्रुखाबाद गया था, लौटते समय स्टेशन के पास शव पड़ा मिला। परिजनों ने 50 हजार रुपये के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Farmer beaten to death, 50 thousand rupees looted, dead body was lying near the parking lot of Central Station
घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिहार के एक किसान की सेंट्रल स्टेशन की पार्किंग के पास पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उसके 50 हजार रुपये लूट लिए गए। रविवार रात को उसका शव पड़ा मिला। सोमवार को आए परिजनों ने बताया कि वे फर्रुखाबाद में अपने दोस्तों से मिलने गए थे।

विज्ञापन

फोन कर बताया था कि घर लौटने के लिए वे ट्रेन पकड़ने के लिए सेंट्रल स्टेशन जा रहे हैं। सुबह उनका शव मिलने की जानकारी हुई। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर बिहार लौट गए।
विज्ञापन

बिहार के लारपुर गया निवासी किसान शिवकुमार यादव (51) 16 फरवरी को ट्रेन से फर्रुखाबाद में रहने वाले दोस्तों के यहां घूमने आए थे। बहनोई तरुण कुमार ने बताया कि रविवार को शिवकुमार को घर लौटना था। शाम छह बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टैंड किनारे पड़ा पाया गया था शव
वहां पूछताछ काउंटर में पता चला कि ट्रेन का समय नौ बजे है। इस कारण वह नाश्ता-पानी के लिए पार्किंग स्टैंड के पास बाहर आ गए। आरोप लगाया कि इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें पीटा और 52 हजार रुपये लूटकर भाग गए। उनका शव स्टैंड किनारे पड़ा पाया गया।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आसपास के दुकानदारों और स्टैंड कर्मियों ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर शिवकुमार के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद पत्नी उर्मिला, बेटों मंटू और सतीश का रोकर बुरा हाल है।

तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट में कई पसलियां टूटी मिली हैं। आंतरिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। साथ ही बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed