फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer and 130 goats died due to cold

Kanpur News: ठंड से किसान और 130 बकरियों की मौत

Fri, 19 Jan 2024 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmer and 130 goats died due to cold
बांदा/अतर्रा। कड़ाके की सर्दी जानलेवा हो गई है। गुरुवार को ठंड से किसान और 130 बकरियाें की मौत हो गई।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी चंद्रेश (60) गुरुवार को बाथरूम गए थे। सर्दी के कारण अटैक पड़ने से वहीं गिर गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई चतुर सिंह ने बताया सर्दी लगने की आशंका है। इसी के चलते अटैक पड़ा था। उधर, जिला अस्पताल में महुई गांव निवासी कलुआ (65), बल्लान गांव निवासी रामचंद्र (55), कालूकुआं मोहल्ला निवासी शांति देवी (85), झील का पुरवा निवासी मीरा (53), क्योटरा निवासी सुंदा (65), फत्तेपुर निवासी सहोद्रा (40), खेरा गांव निवासी सलोनी (11), स्वराज काॅलोनी निवासी सरोज (85), बलखंडी नाका निवासी विष्णु (35), पपरेंदा गांव निवासी दुर्जी (50) को ठंड लगने की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, अतर्रा तहसील क्षेत्र के डढ़वा मानपुर के मजरा बजरंगपुर निवासी राजा यादव की 50 बकरियां, गुड्डा वर्मा की 80 बकरियां भीषण ठंड की चपेट में आने से बीती रात मौत हो गई। पीड़ित पशुपालकों ने डीएम को संबोधित पत्र एसडीएम को देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा बकरियां पालकर ही रोजगार का एक ही साधन था, जिससे पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक एक साथ सभी बकरियां ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे पूरा परिवार परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed