फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer

नए कृषि कानून से किसानों के मजबूत हुए अधिकार

Fri, 22 Jan 2021 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
farmer
महिला किसान आरती देवी को पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप की चाबी देते कृषि उत्पादन आयुक्त। - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। चीन के गांव खुशहाल हैं इससे वह तरक्की कर रहा है। उसे हराने के लिए देश के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए। इसे देखते हुए नए कृषि कानून बनाए गए हैं जो किसानों के हित में हैं। यह बातें सरवनखेड़ा में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए गुरुवार को कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने में नए कृषि कानून मददगार साबित होंगे। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले और संगठित होकर काम करें इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इसी पर फोकस करते हुए कृषि कानून बनाए गए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने में महिला स्वयं सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गुलवापुर प्राथमिक पाठशाला के बच्चों ने विभिन्न मुद्राओं में योग करके दिखाया। इसकी अफसरों ने सराहना की।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने स्टालों का निरीक्षण किया। डीएम डा. दिनेश चंद्र, सीडीओ सौम्या पांडेय, कृषि निदेशक डा. एपी श्रीवास्तव, संयुक्त कृषि निदेशक डीके सिंह, उप कृषि निदेशक विनोद यादव, सांसद भानु प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, विधायक विनोद कटियार, प्रतिभा शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से आएंगे प्रशस्ति पत्र
किसान गोष्ठी में योग करने के लिए अलग से स्थान चिह्नित किया गया था। डेरपुर ब्लाक के गलुवापुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बुलाया गया था। बच्चों ने योग की विभिन्न मुद्राओं तेजी से करके दिखाया। छोटे बच्चों के इस अभ्यास को देखकर वहां मौजूद हर कोई चकित रह गया। कृषि उत्पादन आयुक्त ने बच्चों की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने बीएसए से योग करने की टीम में शामिल सभी बच्चों के नाम मांगे। कहा कि बच्चों को उनके नाम से प्रशस्ति पत्र बनाकर लखनऊ से भेजे जाएंगे। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने शीर्षासन किया। वह तीन मिनट तक शीर्षासन करते रहे। मुख्य अतिथि ने उनके शीर्षासन के अभ्यास की तारीफ की।

प्रदर्शनी में लगे स्टालों का निरीक्षण करते कृषि उत्पादन आयुक्त।

प्रदर्शनी में लगे स्टालों का निरीक्षण करते कृषि उत्पादन आयुक्त।- फोटो : AKBARPUR

गोष्ठी के दौरान पीटी करते बच्चे।

गोष्ठी के दौरान पीटी करते बच्चे।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed