{"_id":"60a2a7b28ebc3edca622f161","slug":"fande-se-latka-mila-kisori-ka-sav-kanpur-news-knp628958343","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के अंदर किशोरी का संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के अंदर किशोरी का संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के अटघार गांव में घर में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला है। शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अटघार गांव निवासी रामकिशोर का पत्नी आशा से विवाद चल रहा है। जिससे वह मायके में रहती है। रामकिशोर अपनी एक पुत्री व दो पुत्रों के साथ घर पर रहता है। रविवार की शाम पिता किसी कार्य से बाहर चला गया जबकि दोनों भाई गांव में खेलने निकल गए। देर शाम पिता के घर लौटने पर पुत्री अंजू (15) का शव टिनशेड में लगे एंगल से रस्सी पर लटकता शव मिला। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पिता ने बताया कि पुत्री के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
थानाध्यक्ष खन्ना शिवआसरे का कहना है कि किशोरी के माता-पिता के अलग-अलग रहने से किशोरी दुखी रहती थी। जिससे उसने आत्महत्या की है। घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।