फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   famous kathak dancer dr malavika won applause

मशहूर कथक नृत्यांगना डॉ. मालविका ने बटोरी वाहवाही

Tue, 06 Dec 2016 11:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Dec 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
famous kathak dancer dr malavika won applause
डॉ. मित्रा ने ... गाइये गजपति जग वंदन पर मनमोहक नृत्य पेश किया - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर अवधपुरी, कानपुर में मशहूर कथक नृत्यांगना डॉ. मालविका मित्रा ने प्रस्तुति दी। स्टूडेंट, शिक्षक और अभिभावकों की मौजूदगी में कोलकाता से आई डॉ. मित्रा ने ... गाइये गजपति जग वंदन पर मनमोहक नृत्य पेश किया और वाहवाही बटोरी। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 
विज्ञापन

स्पिक मैक की तरफ से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना डॉ. मालविका मित्रा का कार्यक्रम पब्लिक में कराया गया। नृत्यांगना ने प्रस्तुति देते हुए बताया कि छंद हमारी धड़कन है, जो सांस बनकर चलती रहती है। आमद, तोड़ा और पारण की जानकारी दी। साथ ही ... मैया मोरी मैं नाहिं माखन खायो पर दमदार और भावपूर्ण प्रस्तुत दी। तबले पर पंडित दीनानाथ मिश्रा, शास्त्रीय गायन में पंडित आनंद और सितार पर संदीप नियोगी ने साथ दिया। प्रिंसिपल उर्वशी वाजपेयी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed