फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Famous industrialist Padma Shri Irshad Mirza passed away in kanpur

Kanpur: मशहूर उद्योगपति इरशाद मिर्जा का निधन, पद्मश्री समेत कई पुरस्कारों से हो चुके थे सम्मानित

Sun, 04 Dec 2022 07:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Dec 2022 07:32 PM IST
सार

मिर्जा इंटरनेशनल के चेयरमैन इरशाद मिर्जा का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर भीड़ जुटने लगी है। कानपुर के विकास में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।

विज्ञापन
Famous industrialist Padma Shri Irshad Mirza passed away in kanpur
उद्योगपति इरशाद मिर्ज़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्म निर्यातक मिर्जा इंटरनेशनल के चेयरमैन पद्मश्री इरशाद मिर्जा का रविवार को सर्वोदय नगर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 के वर्ष के थे और पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। सुबह करीब पौने 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

निधन की सूचना मिलते ही उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर शुभचिंतकों का जमावड़ा लग गया। शाम साढ़े सात बजे उनका जनाजा घर से कब्रिस्तान के लिए रवाना होगा। इरशाद मिर्जा को पद्मश्री समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। शहर के विकास में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन

मिर्जा इंटरनेशनल के फाउंडर इरशाद मिर्जा ने इस कंपनी की शुरुआत की 1979 में की थी, जो लेदर बनाने और टैनिंग और फिनिशिंग के लिए काम करती है। इरशाद मिर्जा की कंपनी में बनने वाला लेदर विदेशों में भी एक्सपोर्ट होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्ब्स मैगजीन में आ चुका है नाम
बता दें कि उनका नाम फॉर्ब्स मैगजीन की प्रभावशाली उद्योगपतियों की सूची में आ चुका है। इरशाद मिर्ज़ा  अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनकी नेटवर्थ 1.9 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये 14,48,14,390 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed